पंचायत धुन्दन के गांव पसल में राष्ट्रीय मिशन प्राकृतिक खेती के तहत कृषि गोष्टी में भाग लेते किस
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। धुंदन पंचायत के गांव पसल में राष्ट्रीय मिशन प्राकृतिक खेती के तहत कृषि विभाग कुनिहार की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में कृषि विभाग कुनिहार से रजनी बंसल, बृजभूषण और ललित चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। किसान गोष्ठी में धुंदन पंचायत के लगभग 100 किसानों ने भाग लिया। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और प्राकृतिक खेती अपनाने के लाभ बताए। साथ ही विभाग एवं सरकार की ओर से प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों को प्रदान की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर धुंदन पंचायत की कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन रूप लाल वर्मा व मनोहर लाल ठाकुर भी मौजूद रहे। रूप लाल वर्मा ने प्राकृतिक खेती के चार प्रमुख स्तंभों जीवामृत, बीजामृत, अच्छाधन आदि के बारे में किसानों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने देसी गायों की विभिन्न स्वदेशी नस्लों जैसे पहाड़ी गाय, साहीवाल, रेड सिंधी, गिर, थारपारकर एवं राठी आदि के दूध, गोमूत्र और गोबर में पाए जाने वाले उपयोगी जीवाणुओं की गुणवत्ता एवं उनके महत्व पर भी प्रकाश डाला।