फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मटर की फसल पर लगने वाली पाउडरी की समस्या जागरूक किए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मटर की फसल पर लगने वाली
विज्ञापन

पाउडरी की समस्या पर दी जानकारी
जाइका प्रोजेक्ट के तहत किसानों को दिया गया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। जाइका प्रोजेक्ट के तहत जदारी, ध्याडी, धाली के किसानों ने फसल को बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण देने के लिए कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें शेप गतिविधियों के माध्यम से किसानों ने पहले मार्केट का सर्वे किया। इसके बाद विभिन्न प्रकार की फसलों पर चर्चा की। चर्चा के लिए किसानों ने मटर की फसल को चुना था। मटर की फसल में आने वाली पाउडरी की समस्या के बारे में खंड परियोजना समन्वयक डॉ. अरुण शर्मा ने किसानों को विस्तार से जानकारी दी। सभी किसानों को मटर के खेत में ले जाकर मौके पर आशंकाओं को दूर किया गया और पाउडरी की समस्या के बारे में जाना। शिविर का उद्देश्य लघुधारक बागवानी सशक्तिकरण व प्रोत्साहन रहता है। आज के दौर में किसानों को खेती का तरीका भी मार्केट के आधार पर निर्धारित हो गया है ताकि किसानों को मार्केट में अच्छा दाम मिल सके। इस अवसर पर राधा कृष्ण कृषक विकास समिति के अध्यक्ष प्रधुमन ठाकुर, सचिव रमेश ठाकुर, मोनिका, सुमन शर्मा, रामस्वरूप ठाकुर, भुवनेश मेहता, बालकिशन मेहता सहित अभी कमेटी सदस्य व गांव के किसान भी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें