फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नौणी में 25 से 27 सितंबर तक सजेगा किसान मेला

Tue, 01 Sep 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
मेले की तैयारियों को लेकर मेला समिति का किया गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी में होने वाले किसान मेले की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें मेले को भव्य और सफल बनाने के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें रचिन चौधरी को मेला समिति का अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

महासचिव शैलेंद्र ने बताया कि मेले के सुचारू संचालन के लिए स्वागत समिति, अखाड़ा समिति और खेल समिति का गठन किया जाएगा। इस बार मेले के दौरान कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य आकर्षण रहेगा, वहीं सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रम केवल विद्यार्थियों तक सीमित रहेंगे। तीन दिवसीय किसान मेला 25, 26 और 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। मेले के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए गठित कार्यकारिणी में शैलेंद्र को महासचिव, बांके लाल भाटिया को कोषाध्यक्ष और रिंकू ठाकुर को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में क्षेत्र के कई व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पूर्व प्रधान बलदेव सिंह, मदन हिमाचली, उप-प्रधान जोगिंदर सिंह, बांके लाल, राम किशन मेहता, ओम प्रकाश, अजय गर्ग, राजेंद्र मेहता, दिनेश कुमार, प्रकाश, सुरेश मेहता और बलबीर सहित लगभग 50 लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें