फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: किसानों की फसलें जलमग्न, सरकार से मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट क्षेत्र में बारिश से खेतों में पानी जमा होने से सड़ने लगी फसल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। क्षेत्र में बीते दिनों हुई भारी बारिश और तूफान ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो चुकी हैं। दाल-सब्जियां पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं और कई जगहों पर आम जन के आने-जाने के रास्ते भी खत्म हो गए हैं। दाड़लाघाट सब उपमंडल पंचायत सुधार सभा के महासचिव प्रेम केशव ने कहा कि खेतों में पानी भरने से फसल व घास सड़ चुका है। इससे पशुपालकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित लोगों में ठाकरु राम, कर्मचंद, लोकराम, सुख राम, हेतराम, श्याम लाल, सुंदर राम, गीता राम, राजा, हंस राज, ख्याली राम, मंशीलाल, हीरालाल ठाकुर, रमेश कुमार, लेख राम, चेतराम, प्रेम केशव, हेमा देवी, नंदलाल, महेंद्र ठाकुर, गीता राम, हरी सिंह, हरीश ठाकुर ने सरकार से मांग की है कि खेतों और घासनी में हुए नुकसान का तुरंत जायजा लिया जाए और उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें