फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी व नालागढ़ में खुले गेहूं खरीद केंद्रों में नहीं पहुंच रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 27 किसान पहुंचे केंद्र में, सिर्फ 800 क्विंटल गेहूं की हो पाई खरीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। बद्दी के मलपुर व नालागढ़ में खुले गेहूं खरीद केंद्रों में किसान कम ही पहुंच रहे हैं। अब तक 27 किसानों से करीब 800 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। 8 अप्रैल से शुरू हुए गेहूं खरीद केंद्रों के तहत नालागढ़ में 23 किसानों ने 638 क्विंटल गेहूं बेची है, जबकि मलपुर में 4 किसानों से 160.500 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। किसानों की ओर से पोर्टल पर पंजीकरण करवाया जा रहा है जो अपना नंबर आने पर खरीद केंद्रों में पहुंच रहे हैं। इस बार पिछले साल के मुकाबले गेहूं में 160 रुपये की बढ़ोतरी करते हुए 2585 प्रति क्विंटल रखा गया है। केंद्रों में इस वर्ष 1076 क्विंटल खरीद का लक्ष्य रखा है। विभाग ने गेहूं खरीद के लिए नालागढ़ व मलपुर में दो केंद्र बनाए गए हैं। विभाग इस बार किसानों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवा रहा है। उल्लेखनीय है कि बीबीएन में गेहूं खरीद केंद्र न होने से यहां के किसान पंचकूला व पंजाब के रोपड़ स्थित अनाज मंडी में अपने गेहूं व अन्य फसलें बेचने को जाते थे, लेकिन वर्ष 2021 पंजाब की मंडियों में हिमाचल के गेहूं को खरीदने से इन्कार कर दिया था, जिसके उपरांत नालागढ़ में ही गेहूं खरीद केंद्र खोलने की मांग ने जोर पकड़ा और बाद में यहां पर गेहूं की फसल खरीदनी आरंभ हो गई थी।
किसान सीधे व्यापारियों को गेहूं बेचने में दिखा रहे रुचि
दभोटा के किसान सुरमुख सिंह ने बताया कि विभाग की औपचारिकताएं अधिक होने से किसान खरीद केंद्रों की बजाए व्यापारियों को उसी दाम में गेहूं बेच रहे हैं। व्यापारी कोई झरना नहीं लगाते है। झरने से निकलने वाले बारीक गेहूं का किसानों को कोई दाम नहीं मिलता है। इसके अलावा और भी कई खामियां है, जिसके चलते किसान खरीद केंद्र में नहीं पहुंच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नालागढ़ और मलपुर केंद्रों पर अब तक 27 किसानों से लगभग 800 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। किसानों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पंजीकरण के आधार पर टोकन नंबर आने पर खरीद की जा रही है।
गंगा राम भारद्वाज, प्रभारी, गेहूं खरीद केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें