फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले के नामी निजी स्कूलों के पास नहीं टेट पास शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से किए गए निरीक्षण में खुलासा, प्रबंधकों से कारण बताओ नोटिस होगा जारी
विज्ञापन

जिले भर शिक्षा विभाग तहत पंजीकृत 220 छोटे-बड़े निजी स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के नामी निजी स्कूल भी शिक्षा विभाग की ओर से तय किए गए नियमों की पालना नहीं कर रहे है। इसका खुलासा शिक्षा विभाग की टीम ने स्कूलों के निरीक्षण के दौरान की। जिसमें अभी तक पाया है कि छोटे स्कूलों के साथ बड़े नामी स्कूलों में भी टेट शिक्षक नहीं है। विभाग ने संबंधित स्कूलों को कारण बताओ नोटिस भी जारी करने वाला है। जानकारी के अनुसार जिले में कुल 220 छोटे-बड़े निजी स्कूल चल रहे है। जिसमें से सभी निजी स्कूल प्रबंधकों को शिक्षा विभाग की ओर से टेट पास अध्यापक रखने के लिए निर्देश जारी किए गए है। लेकिन निजी स्कूल प्रबंधकों ने मनमानी करते हुए शिक्षा विभाग के निर्देशों की कोई परवाह नहीं कर रहे है। जिसके बाद शिक्षा विभाग इसको लेकर सख्त हो गया है। निजी स्कूलों का निरीक्षण कर प्रबंधकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसमें अब उन्हीं स्कूलों को मान्यता प्रदान की जा रही है, जोकि विभाग की ओर से जारी की अधिसूचना के आधार पर कार्य कर रहे है। वर्तमान में निजी स्कूल प्रबंधकों ने शिक्षा को धंधा अपनाते हुए विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए कम शिक्षित अध्यापक स्टाफ रखा गया है। जिला में निजी स्कूल प्रबंधकों की ओर से रखे गए अध्यापक स्टाफ में कई शिक्षकों ने ग्रेजुएशन तक भी नहीं की है और वह विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहे है। निजी स्कूल प्रबंधकों द्वारा विद्यार्थियों को एक अच्छे अध्यापक की शिक्षा से वंचित रखा जा रहा है और शिक्षा के नाम पर धंधा किया जा रहा है। उधर, उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा जिला सोलन राज कुमार पराशर ने बताया कि बड़े नामी स्कूल भी तय नियमों की पालना नहीं कर रहे है। जिसके तहत संबंधित स्कूलों को कारण बताओ नोटिस दिया जा रहा है। स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिए है कि वह स्कूलों में टेट पास अध्यापकों की तैनाती करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें