फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सुबाथू में टमक पूजन के साथ जिला स्तरीय गुग्गा माड़ी मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबाथू (सोलन)। छावनी क्षेत्र में प्रसिद्ध जिला स्तरीय गुग्गा माड़ी मेले का टमक पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। सोलन की उपमंडलाधिकारी नीरजा शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि सुबाथू छावनी बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशांत गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। दोनों अधिकारियों ने गुग्गा माड़ी मंदिर में शीश नवाया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। परंपरा के अनुसार ढोल-नगाड़ों की थाप पर टमक पूजन किया गया। इस दौरान सभी देवी-देवताओं को मेले में आने का औपचारिक निमंत्रण दिया गया। अधिकारियों ने इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं ने बाबा गोगा वीर का गुणगान और भजन-कीर्तन किया। यह मेला अगले चार दिनों तक आकर्षण का केंद्र रहेगा। प्रशासन ने मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में काकू राम ठाकुर सहित अन्य कलाकार प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें