फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी के गोदाम में लगी आग, 50 हजार का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के सेक्टर-4 स्थित एक फैक्टरी के गोदाम में आग लग गई। इसकी जानकारी लोगों ने अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद फायर टेंडर तुरंत मौके के लिए रवाना हुआ और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फैक्टरी गोदाम में गत्ता व सीएनजी किट आग की चपेट में आई जिससे 50 हजार का नुकसान हुआ।
फायर अफसर परवाणू टेक चंद ठाकुर ने बताया कि गोदाम में आग लगने की सूचना टीम को 9:40 पर मिली और तुरंत टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।
आग लगने से 50 हजार का नुकसान हुआ जबकि 10 लाख की संपत्ति बचाई गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें