फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जैव विविध वन में पर्यटकों के लिए बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं

विज्ञापन
नालागढ़ वन संरक्षण एवं वन कर्मी कल्याण समिति की ओर से आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते वन मंडल अधि
विज्ञापन
वन संरक्षण एवं वन कर्मी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ वन संरक्षण एवं वन कर्मी कल्याण समिति की बैठक अध्यक्ष एवं वन मंडल अधिकारी हितेंद्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें समिति द्वारा किए गए कार्यों को समीक्षा की गई। समिति के पिछले एक साल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक में सभी सदस्यों का विचार था कि जैव विविध वन में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए

सुविधाएं बढ़ाई जानी चाहिए। सलीम कुरैशी ने कहा कि सुविधाएं बढ़ाने के लिए धन की व्यवस्था की जानी चाहिए। अजय रत्न ने सुझाव दिया कि इस कार्य के लिए कंपनियों से बात की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष एचके गुप्ता ने कहा कि समिति के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए कार्यसमिति का विस्तार किया जाना चाहिए। सर्वसम्मति से अजय रत्न को समिति में सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर अतिरिक्त एसीएफ मुकेश शर्मा, आरूणी, सलीम कुरेशी, प्रेम सिंह, अजय रत्न, सुमति सिंघल, भगवती भरतिया, दीपक कुमार, रोहित ठाकुर और समिति के कोषाध्यक्ष हरिराम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें