क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मां शूलिनी मेले को लेकर तैयारियां शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की ओर से मां शूलिनी मेले के की तैयारियां शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से एहतियात बरतते हुए दवाओं का अभी से एक्सट्रा स्टॉक मंगवाया जा रहा है। इससे मेले के दौरान मरीजों को दवाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को भी परिसर के आसपास सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। मां शूलिनी मेले के दौरान शहर में हजारों की संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में अस्पताल प्रशासन पहले से ही मरीजाें की संख्या बढ़ने के लिए तैयार रहता है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि प्रशासन की ओर से मां शूलिनी मेले की तैयारियां शुरू हो गई है। मेले के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी तय की जा रही है और दवाओं का एक्स्ट्रा स्टॉक पहले से ही मंगवाया जा रहा है।