फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विशेषज्ञ ने बताए सब्जियों व फलों को बीमारियों से बचाने के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
कटोह में किसान जागरूकता शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल(सोलन)। ग्राम कटोह में भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में किसानों को सब्जियों, फलों और फूलों की फसलों को बीमारियों से बचाने तथा उनकी पैदावार बढ़ाने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

शिविर में रुकचो बायोटेक की टेक्निकल टीम मैनेजर एवं फल-सब्जी विशेषज्ञ डॉ. साक्षी पाराशर ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने किसानों को फसलों में लगने वाले प्रमुख रोगों जैसे शुकण रोग, पीलापन, पतझड़ और पत्ती मुड़न (लीफ कर्ल) के कारणों और उनसे बचाव के लिए उचित दवाइयों के प्रयोग के बारे में विस्तार से समझाया। विशेषज्ञ डॉ. साक्षी पाराशर ने स्थानीय किसानों के खेतों का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण भी किया और मौके पर ही फसलों में लगी बीमारियों की पहचान कर उनके उपचार की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि वे भविष्य में भी तकनीकी मार्गदर्शन के लिए सदैव उनके साथ रहेंगी। कार्यक्रम के अंत में भारतीय किसान संघ के खंड अध्यक्ष रामलाल वर्मा ने विशेषज्ञ डॉ. साक्षी पाराशर और उपस्थित सभी किसानों का धन्यवाद व्यक्त किया। किसानों ने शिविर में मिली व्यावहारिक जानकारियों की सराहना की। इस अवसर पर तारा दत्त रोहाल, रामलाल वर्मा, राजेंद्र, मदन लाल, जगदीश, सुन्नी राम, अशोक, रिखीराम, अमित, जितेंद्र मोहन वर्मा, देवेंद्र, गीता वर्मा, रीना वर्मा, आशा, सरिता, कृति वर्मा, कांता वर्मा सहित अन्य स्थानीय किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें