एशिया लैबेक्स प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए राज्य नियंक्षक डॉ. मनीष कपूर- संवाद
एशिया लैबेक्स ने बद्दी में किया तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी। एशिया लैबेक्स द लेबोरेटरी शो की तीन दिवसीय प्रदर्शनी वीरवार को निजी रिजॉर्ट में शुरू हुई। यह आयोजन 29 से 31 जनवरी तक चलेगा और लेबोरेटरी उपकरणों, एनालिटिकल टेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, रिसर्च सॉल्यूशंस, केमिकल्स और कंज्यूमेबल्स पर केंद्रित है। प्रदर्शनी प्रमुख निर्माताओं, टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर्स, वैज्ञानिकों और फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल्स को एक प्लेटफॉर्म पर लाती है और क्वालिटी कंट्रोल व रिसर्च एंड डेवलपमेंट लेबोरेटरी की जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है। इसका मकसद भारत के लेबोरेटरी और फार्मास्युटिकल इकोसिस्टम में इनोवेशन बढ़ाना, ज्ञान के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना और बिज़नेस ग्रोथ को सपोर्ट करना है। उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के स्टेट ड्रग कंट्रोलर डॉ. मनीष कपूर ने किया। समारोह में उद्योग जगत के केएस तोशनीवाल, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. योगेंद्र सिंह तोमर, अमित चड्ढा, डॉ. पीरथी पाल सिंह, संजय कुमार और जावेद इमाम विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। फेंजा एग्जीबिशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जसपाल सिंह ने कहा कि एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 को इनोवेशन को उद्योग की वास्तविक जरूरतों से जोड़कर लेबोरेटरी और फार्मास्युटिकल इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। बद्दी भारत का प्रमुख फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग हब है और इस प्रदर्शनी से नवीनतम लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी तक सीधी पहुंच मिलेगी।