फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पूर्व सैनिक लीग सुबाथू ने मनाया द्वितीय स्थापना दिवस, वीर नारियों का हुआ सम्मान

Mon, 16 Nov 2026 03:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सुबाथू: पूर्व सैनिक लीग सुबाथू के द्वितीय स्थापना दिवस पर दीप प्रज्वलन के पश्चात मंच पर उपस्थित
विज्ञापन
14 जीटीसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा रहे मुख्य अतिथि
विज्ञापन


गोरखा खुकरी नृत्य और हिमाचली नाटी ने बांधा समां, रक्तदाता भी हुईं सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। पूर्व सैनिक लीग सुबाथू सब यूनिट का द्वितीय स्थापना दिवस रविवार को 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र स्थित खुखरी ऑडिटोरियम में मनाया गया। समारोह में 14 जीटीसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उनकी पत्नी ज्योतिका शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान, अमर शहीदों को श्रद्धांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान ज्योतिका शर्मा ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की पत्नियों को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, जरूरतमंद पूर्व सैनिक परिवार की सहायता के लिए रक्तदान करने वाली सुनीता देवी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में बच्चों ने देशभक्ति गीतों, पारंपरिक गोरखा खुकरी नृत्य और हिमाचली नाटी की शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सोलन जिले की विभिन्न पूर्व सैनिक लीग इकाइयों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक परिवारों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सब यूनिट के अध्यक्ष सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) दीपक तामांग ने संगठन की दो वर्षों की उपलब्धियों का ब्योरा दिया। उन्होंने पूर्व सैनिकों के कल्याण और वीर नारियों के सम्मान के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें