फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पूर्व सैनिक लीग ने लिया बाढ़ पीड़ितों तक सीधे सहायता राशि पहुंचाने का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चायल (सोलन)। चायल पूर्व सैनिक लीग सदर सोलन की जनरल काउंसिल की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को ग्राम पंचायत भवन सायरी-ममलीग में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लीग के अध्यक्ष सूबेदार मेजर सचिदानंद शर्मा ने की। बैठक का शुभारंभ राष्ट्र की सेवा में बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ किया गया। बैठक का मुख्य फोकस बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए राहत कार्य पर रहा। लीग ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया कि एकत्रित की गई दान राशि सीधे जरूरतमंद बाढ़ पीड़ित परिवारों तक पहुंचाई जाएगी। सूबेदार मेजर सचिदानंद शर्मा ने इस मौके पर सभी पूर्व सैनिकों से एकता, पारस्परिक सहयोग, सम्मान की भावना बनाए रखने और समाज सेवा के पथ पर दृढ़ रहने का आह्वान किया। बैठक के दौरान एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिसका मुख्य संदेश नशे के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें