फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सायरी में पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, समाज की कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान

विज्ञापन
हिमाचल एक्स सर्विसेज लीग सायरी ममलीग जुब्बड़हट्टी जिला सोलन की बैठक के दौरान मौजूद दस्य व अन्य  - फोटो : 1
विज्ञापन
हिमाचल एक्स सर्विसेज लीग सायरी, ममलीग, जुब्बड़हट्टी की त्रैमासिक बैठक का आयोजन
विज्ञापन

वीर नारियों और दिव्यांग पूर्व सैनिकों के अधिकारों पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल एक्स सर्विसेज लीग सायरी, ममलीग, जुब्बड़हट्टी की त्रैमासिक बैठक सायरी स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन वेटरन सूबेदार मेजर नरेश कौंडल ने की। इसमें क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सोलन के सैनिक कल्याण अधिकारी सूबेदार विशाल बराल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए सरकाककी ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। इसके अतिरिक्त 1 जैक राइफल जतोग से आए दो सैन्य पदाधिकारियों ने वीर नारियों, दिव्यांगों और पूर्व सैनिकों की पात्रता व उनके अधिकारों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। अध्यक्ष सूबेदार मेजर नरेश कौंडल ने आए हुए अतिथियों को सम्मानित किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों से समाज में फैली विसंगतियों और कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में सैनिक सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए सभी सदस्यों और समाज से सहयोग की अपील की, ताकि पूर्व सैनिकों के लिए एक उचित स्थान उपलब्ध हो सके। लीग की कार्यकारिणी ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान और हर संभव सहायता के लिए माननीय सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल डीआर शांडिल और चीफ पैटर्न डॉ. कर्नल संजय शांडिल का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें