फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मतदान कर्मियों को दी ईवीएम के संचालन की जानकारी

Thu, 25 Apr 2024 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन विस क्षेत्र के 536 कर्मियों ने किया पहला पूर्वाभ्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। लोकसभा चुनाव के सुचारू संचालन व मतदान प्रक्रिया को सुलभ बनाने के लिए सोलन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान कर्मियों की पहली रिहर्सल नौणी विश्वविद्यालय के एलएस नेगी सभागार में हुई। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल ने की।
डॉ. पूनम बंसल ने इस अवसर पर उपस्थित पीठासीन अधिकारियों (पीआरओ) और सहायक पीठासीन अधिकारियों (एपीआरओ) को मतदान प्रक्रिया के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के सुचारू संचालन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित मतदान कर्मियों को रिहर्सल के दौरान सिखाई गई प्रक्रिया को ठीक से समझने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर नायब तहसीलदार (निर्वाचन) दीवान सिंह ठाकुर ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से उपस्थित मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन और मतदान कर्मियों के दायित्वों व कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में तहसीलदार (निर्वाचन) ऊषा चौहान, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनियाल सहित कुल 536 मतदान कर्मियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें