फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चुनाव कर्मियों को दिए ईवीएम व वीवीपैट के संचालक की जानकारी

Fri, 26 Apr 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
अर्की में मतदान को लेकर अ​धिकारियों की रिहर्सल के दौरान। संवाद
विज्ञापन
अर्की विस क्षेत्र के कर्मियों के लिए पहली रिहर्सल का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। लोकसभा चुनाव को लेकर अर्की विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों की पहली रिहर्सल अर्की के ऐतिहासिक चौगान में हुई। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल ने की। एसडीएम अर्की ने उपस्थित पीठासीन अधिकारियों और सहायक पीठासीन अधिकारियों और पीओ को मतदान प्रक्रिया के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के सुचारू संचालन की जानकारी दी। इस दौरान असेंबली लेबल मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान कर्मियों को चुनाव करवाने से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। अंत में नायब तहसीलदार (निर्वाचन) दीवान सिंह ठाकुर ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से उपस्थित मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन और कर्मियों के दायित्वों व कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

इस दौरान असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर्स लेक्चरर रावमापा छात्र अर्की मुनीश कमल, प्रधानाचार्य रावमापा चंडी अर्की भूपेंद्र गुप्ता,प्रधानाचार्य रावमापा भूमती हेमराज गौड़, भारतेंदु भार्गव, इलेक्शन कानूनगो सहित 903 निर्वाचन कर्मियों व 30 महिला निर्वाचन कर्मियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें