बोले वार्ड के विकास के लिए किया मतदान, ईमानदार हो प्रत्याशी
न्यू मर्ज एरिया के बुजुर्गों में विकास के नाम पर किया मतदान
महिलाएं और युवा भी नहीं रहे पीछे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम चुनाव में रविवार को लोगों में बुजुर्गों में काफी उत्साह दिखा। यहां पर 90 वर्ष तक के बुजुर्ग खुद पैदल चलकर मतदान केंद्र पहुंचे और अपने क्षेत्र के विकास होने की उम्मीद पर वोट डाला। बुजुर्गों का कहना था कि जहां वार्डों में विकास करने की जरूरत है, वहीं प्रत्याशी ईमानदार भी होना चाहिए। वहीं नगर निगम में जुड़े नए वार्डों के बुजुर्गों का कहना था कि बीते पांच साल में उनके वार्डों में कोई कार्य नहीं हुए हैं। उम्मीद है कि उनके इस बार के वोट से उनके वार्ड की काया पलट हो सकेगी। वहीं कई बुजुर्ग दोस्त भी साथ में पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंचे। वहीं ऐसे में महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं रही। कई महिलाओं ने अपना वोट देकर अपनी पसंद और ईमानदार प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए वोट डाला। पोलिंग बूथों के बाहर एक ओर जहां पुरुष खड़े रहे वहीं महिलाओं की भी लंबी कतारें लगी रही।
युवा भी नहीं रहे पीछे
मतदान में युवा भी पीछे नहीं रहे। इसमें पहली बार कई युवा वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे और उन्होंने लोकतंत्र के इस पर्व में आहुति डाली। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि उनका यह एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा। उन्हें इस बात का गर्व है कि नगर निकायों में सरकार बनाने में उनका भी योगदान रहेगा।
गांव के विकास के लिए डाला वोट
पांच साल पहले गांव को पंचायत से हटा कर नगर निगम में जोड़ दिया। उस समय से लेकर गांव में विकास नहीं हुआ। इस बार वोट केवल गांव के विकास के लिए डाला है। जितने वाले प्रत्याशी से केवल गांव में विकास करवाने और लोगों की परेशानी को दूर करने की उम्मीद है।
-अमर लाल, आयु 80 वर्ष
ईमानदार प्रत्याशी की तलाश
वार्ड में विकास करने के लिए प्रत्याशी का ईमानदार होना जरूरी है। इसलिए वोट डालना बहुत जरूरी हो जाता है। एक वोट से भी वार्ड में प्रत्याशी बदल सकता है। ऐसे में सभी को वोट डालना चाहिए। युवाओं को अपने वोट डाल अपने वार्ड के विकास में सहयोग करना चाहिए।
- चंपा शर्मा, आयु 82 वर्ष
वोट डालने के अधिकार का पूरा इस्तेमाल
सभी 18 वर्ष की आयु पार करने वाले युवाओं को वोट डालने का अधिकार दिया गया है। वहीं बुजुर्गों को भी घर से बाहर निकल अपने क्षेत्र के विकास में योगदान देने के लिए वोट डालना चाहिए। इससे आने वाली पीढ़ी को फायदा मिलेगा और एक विकसित क्षेत्र में रहने का मौका मिलेगा।
- रेलू राम, आयु 90 वर्ष
पहले वोट डलवाए, अब वोट डाला
पहले सरकारी कर्मचारी होने के कारण कई बार चुनाव ड्यूटी लगी थी, जिसमें लोगों के वोट डलवाने का काम किया है। अब रिटायर होने के बाद स्वयं वोट डाला है। वार्ड भले ही कितना ही विकसित हो, वोट डाल सही प्रत्याशी का चुनाव करना बहुत जरूरी होता है।
- आरएस भारद्वाज, 87 वर्ष
पहली बार वोट डालने पहुंचे भाई-बहन
सोलन नगर निगम के वार्ड नंबर 15 के दो भाई-बहनों ने भी पहली बार अपना वोट डालकर अपने वार्ड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सुहाना ठाकुर ने कहा कि वह 21 वर्ष हो गई है। वह पहली बार वोट डाल रही है। वहीं उनके साथ वोट डालने के लिए पहुंचे 19 वर्षीय सक्षम ठाकुर ने कहा कि घर के बड़े बुजुर्गों ने उन्हें वोट डालने के लिए प्रेरित किया है।
रेलू राम, आयु 90 वर्ष, नगर निगम चुनाव।
रेलू राम, आयु 90 वर्ष, नगर निगम चुनाव।
रेलू राम, आयु 90 वर्ष, नगर निगम चुनाव।
रेलू राम, आयु 90 वर्ष, नगर निगम चुनाव।
रेलू राम, आयु 90 वर्ष, नगर निगम चुनाव।
रेलू राम, आयु 90 वर्ष, नगर निगम चुनाव।
रेलू राम, आयु 90 वर्ष, नगर निगम चुनाव।