फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक को सौंपा डिविजन हेड का कार्यभार

विज्ञापन
बद्दी में कामगार नेता व अधिकारी क्षेत्रीय निदेशक को सम्मानित करते हुए- स्रोत- कामगार नेता
विज्ञापन
क्षेत्रीय कार्यालय बद्दी में भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के हिमाचल के क्षेत्रीय निदेशक कर्नल मंजीत कटोच की निगम के मुख्यालय नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर अहम पद सौंपा है। कर्नल कटोच को ईएसआई मुख्यालय में बतौर डिविजनल हेड (कार्मिक एवं प्रशासन) का अस्थायी कार्यभार सौंपा है। यह निगम का एक अति महत्वपूर्ण दायित्व का पद है। इससे उद्योगपतियों, कर्मचारियों एवं पणधारियों में खुशी की लहर है। उद्योगपतियों एवं पणधारियों में विश्वास है कि प्रशासनिक अधिकारी जब राष्ट्रीय स्तर पर नीति निर्माण जैसे दायित्व को निभाएंगे तो पूरे भारतवर्ष में उद्योगों में काम करने वाले मजदूरों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे।
विज्ञापन

कर्नल कटोच को सौंपे गए अहम पदभार के लिए उनको क्षेत्रीय कार्यालय बद्दी में भारतीय मजदूर संघ के राज्य सदस्य एवं पूर्व उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल, सहायक निदेशक बद्दी चेरिंग सेमफल एवं चैंबर ऑफ कामर्स के मुख्य सलाहकार देवव्रत यादव ने सम्मानित किया और आशा व्यक्त की कि कर्नल मंजीत कटोच इस अहम पद पर आसीन होते हुए हिमाचल के मजदूरों एवं उद्योगों का विशेष ख्याल रखेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें