फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: उद्यमियों को सीधे खरीदारों से जुड़ने का मिला अवसर

विज्ञापन
बद्दी में एमएसएमई टेक्निकल सेंटर में उपस्थित उद्यमी। संवाद
विज्ञापन
एमएसएमई टेक्नाेलाॅजी सेंटर बद्दी में वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

उद्यमियों को दी व्यवसायिक अवसरों, बाजार की संभावनाओं की जानकारी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बद्दी(सोलन )। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) भारत सरकार के तत्वावधान में 29 से 30 जनवरी को एमएसएमई-टेक्नोलॉजी सेंटर बद्दी में दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुक्रवार को समापन हो गया। यह कार्यक्रम प्रोक्योरमेंट एवं मार्केटिंग स्कीम के तहत आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों और सरकारी व बड़े खरीदारों के बीच मजबूत व्यावसायिक साझेदारी स्थापित करना रहा।कार्यक्रम के दौरान सीपीएसयू, सरकारी विभागों और बड़े खरीदारों के साथ बायर-सेलर मीट आयोजित की गई। कार्यक्रम में एमएसएमई उद्यमियों को सीधे खरीदारों से जुड़ने का अवसर मिला। इसके अलावा प्रेजेंटेशन व इंटरएक्शन सेशन के माध्यम से प्रतिभागियों को नए टेंडर, व्यावसायिक अवसरों और बाजार की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी भी मिली। कार्यक्रम में एमएसएमई को विभिन्न सरकारी सहायता योजनाओं जैसे जेम पोर्टल, जेडईडी सर्टिफिकेशन, एलईएएन मैन्युफैक्चरिंग, पीएमएस और नवाचार आधारित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इससे छोटे और मध्यम उद्यमों को अपनी गुणवत्ता, उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने में मदद मिली। एमएसएमई सोलन के एचओडी व असिस्टेंट डायरेक्टर एके गौत्तम ने समारोह में पहुंचे सभी उद्यमियों का आभार व्यक्त किया। एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर बद्दी के प्रभारी सुखमन सिंह ने कहा कि इस दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम में बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ इंडस्ट्री एसोसिएशन, लघु उद्योग संघ, हिमाचल ड्रग मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन, नालागढ़ इंडस्ट्री एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती, नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड नंगल, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री, परवाणू इंडस्ट्री एसोसिएशन सहित कई उद्यमियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें