फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कालका से सोलन के बीच फिर अतिक्रमण शुरू

Thu, 13 Jun 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
धर्मपुर में सड़क किनारे खड़ी गाडिय़ों के कारण बीच सड़क पर चलते राहगीर। संवाद
विज्ञापन
रेहड़ी फड़ी धारकों ने सजाई रेहड़ियां, पार्किंग भी हो रही
विज्ञापन

हाल ही में प्रशासन ने हटाई थीं एनएच किनारे से रेहड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। कालका-शिमला फोरलेन में सर्विस लाइन पर अवैध पार्किंग व रेहड़ी-फड़ी धारकों ने अतिक्रमण शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से यहां पर बेखौफ रेहड़ी फड़ी धारक बैठना शुरू हो गए हैं। बीते दिनों जिला प्रशासन ने उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद एक मुहिम भी चलाई थी, जिसमें सभी रेहड़ी फड़ी धारकों को उठा दिया गया था, वहीं हाईवे के किनारे अवैध पार्किंग करने वालों के भी चालान किए थे। मगर उसके बाद अब फिर से यहां पर धड़ल्ले से अवैध पार्किंग व रेहड़ी फड़ी धारक बैठना शुरू हो गए हैं।
कसौली व कालका की ओर जाने वाले बस स्टाॅप पर रेहड़ियां दाेबारा लग गई हैं। वहीं धर्मपुर बाजार से कसौली चौक तक अवैध पार्किंग से हाईवे किनारे बना सर्विस रोड भरा रहता है। धर्मपुर के कई लोग सड़कों के किनारे ही वाहन खड़े कर देते हैं। इससे पैदल चलने वाले राहगीरों को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण करने वाली ग्रील कंपनी ने पुलिस थाना धर्मपुर व जिला प्रशासन को पत्र लिखकर वास्तविकता से अवगत करवा दिया है। इसमें पुलिस विभाग से अवैध पार्किंग व रेहड़ियों को हटाने के लिए फोर्स मांगी गई है लेकिन अभी तक पुलिस विभाग से कोई जवाब नही आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें