फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हाईकोर्ट के आदेश पर हाईवे से हटाया अतिक्रमण, कुछ ही घंटे बाद फिर काबिज

Mon, 31 Aug 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
धर्मपुर में फोरलेन किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाते एसडीएम कसौली व अन्य पदा​धिकारी। स्रोत : विभ
विज्ञापन
एनएचएआई की रखरखाव कंपनी की भूमिका पर सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। उपमंडलाधिकारी कसौली महेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में पट्टा मोड़ से धर्मपुर तक विशेष अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस विभाग की ओर से डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ी-फहड़ी और खोखों को हटवाया। साथ ही चेतावनी भी जारी की गई कि सरकारी भूमि को जल्द से जल्द खाली कर दिया जाए। हालांकि, प्रशासनिक ढिलाई के चलते अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कार्रवाई के महज कुछ घंटों बाद ही कई लोगों ने दोबारा अपनी दुकानें और ढांचे खड़े करने शुरू कर दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की आगे दौड़, पीछे छोड़ वाली कार्यशैली के कारण चेतावनी का असर बेअसर साबित हो रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से जिस कंपनी को हाईवे के रख-रखाव और देखभाल का जिम्मा सौंपा गया है, वह इस अभियान में पूरी तरह निष्क्रिय नजर आ रही है। सड़क किनारे जगह-जगह तिरपाल डालकर फूड वैन, मांस और फास्ट फूड के अवैध स्टॉल चलाए जा रहे हैं। सनवारा-जाबली के बीच, कॉस्मो कंपनी के नीचे और दत्यार के पास खुलेआम नियम तोड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन


इनसेट
परवाणू तक नहीं पहुंची प्रशासनिक टीम
हालांकि पूर्व में भी धर्मपुर बाजार व पड़ाव पर एनएच किनारे से अवैध कब्जे हटाए गए थे, लेकिन अभियान के लगातार न चलने के कारण स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है। इस बार भी कार्रवाई केवल धर्मपुर क्षेत्र तक सीमित रही और परवाणू तक नहीं पहुंच सकी। अधिकतर रेहड़ी और खोखे संचालक बाहरी राज्यों के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कोट
हाईकोर्ट के निर्देशों पर कार्रवाई की गई है और सभी अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे दोबारा हाईवे पर कब्जे न करें। नियम तोड़े जाने पर आगे और कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। - महेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम कसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें