फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 11 मई को नगर परिषद बिलासपुर में लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
कई नामी कंपनियां देंगी युवाओं को रोजगार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। हिमाचल की सामाजिक संस्था हिमालयन जन कल्याण संस्था की ओर से नगर परिषद बिलासपुर के सभागार में 11 मई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें सैकड़ों युवाओं को नौकरी का अवसर मिलेगा। संस्था की बिलासपुर इकाई के सह संयोजक सुनील कुमार ने बताया कि लघु उद्योग संघ के संयुक्त सौजन्य से यह रोजगार मेला होगा। उद्योग संघ के राज्याध्यक्ष अशोक राणा व बिलासपुर मिशन रोजगार के प्रभारी कश्मीर सिंह ठाकुर भी इस अवसर पर बिलासपुर पहुंचेंगे। यह रोजगार मेला सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा। इसमें बीटेक डिप्लोमा, आईटीआई, 12वीं व 10वीं पास व बीफार्मा से संबंधित कोर्स वाले युवाओं का पंजीकरण कर उनको उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार दिलाया जाएगा। मेले में शिक्षित, अल्प शिक्षित व डिप्लोमा होल्डर व आईटीआई शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा। इसमें ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, कॉस्मेटिक, सिक्योरिटी, टेलीकॉलिंग व फूड आदि कंपनियां युवाओं के साक्षात्कार लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें