फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को नहीं मिला एरियर

विज्ञापन
नालागढ़ के लोनिवि में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए पेंशनर- स्रोत- पेंशनर - फोटो : रेवती देवी इंटर कॉलेज में छात्राओं को कथक की जानकरी देती हुई प्र​शि​क्षिका। स्रोत: विद्यालय
विज्ञापन
मासिक बैठक में फूटा पेंशनर एवं सीनियर सिटीजन संघ नालागढ़ के सदस्यों का गुस्सा
विज्ञापन

लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान न होने पर भी जताई चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पेंशनर एवं सीनियर सिटीजन संघ नालागढ़ की मासिक बैठक में सरकार की कार्यप्रणाली के प्रति गहरा असंतोष व्यक्त किया गया। नालागढ़ स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित इस बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को एरियर देने में प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रही है, जिससे पेंशनरों में भारी रोष है। इकाई प्रधान नरेश घई की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कहा गया कि बार-बार मांग के बावजूद सरकार एरियर का भुगतान नहीं कर रही है। पेंशनरों ने आरोप लगाया कि सरकार एरियर वितरण में भी क्लास थ्री और क्लास फोर के नाम पर पेंशनरों को बांटने की राजनीति कर रही है। इसके अलावा, लंबे समय से लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान न होने पर भी चिंता जताई गई। पेंशनरों ने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं कर रही है, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो रहा। इस अवसर पर किशोर चंद यादव, रामेश्वर, कपिल, टीएन वैद्य, हार्दित सिंह, किरण बाला, सोहन सिंह चंदेल, अजमेर सिंह, मनसा राम, हेमराज भंडारी, दिलेल सिंह, राम पाल शर्मा, बक्शी राम, राजेंद्र सिंह, अदित कांसल, रणजोध सिंह, प्रेम चंद, मदन लाल रनोट, राम नरेश गुप्ता और यशपाल रनोट सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
17 बार रद्द हुआ फोरलेन का टेंडर, दुर्घटनाओं पर चिंता
बैठक में बद्दी-नालागढ़ फोरलेन के कार्य में हो रही देरी पर भी तीखा प्रहार किया गया। पेंशनर संघ ने कहा कि इस मार्ग का टेंडर 17 बार रद्द होना सरकार और प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है। कार्य लटकने के कारण सड़क की हालत खस्ता है और आए दिन जानलेवा दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में स्टाफ की कमी से बुजुर्ग परेशान
वरिष्ठ नागरिकों ने नालागढ़ अस्पताल की बदहाली का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के कई पद खाली होने के कारण बुजुर्गों को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। साथ ही क्षेत्र की अन्य संपर्क सड़कों की दुर्दशा पर भी रोष जताया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें