अंबुजा कॉलोनी के शिव मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास करते प
- फोटो : मंदिर के बाहर जुटी लोगों की भीड़। स्रोत : पुलिस
अंबुजा फाउंडेशन ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट एवं अंबुजा सीमेंट लिमिटेड की ओर से अंबुजा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षक अभिषेक सरोज एवं स्वाति शुक्ला के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में अंबुजा फाउंडेशन की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना, आईटीआई सेडी दाड़लाघाट के प्रशिक्षुओं, स्वयं सहायता समूहों, सखी बहनों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों एवं उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई।
मुख्यातिथि अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के मुख्य संयंत्र प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी, मानव संसाधन प्रमुख पद्मनाभ शर्मा और अंबुजा फाउंडेशन के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक संजय शर्मा, मनोज कौशल ने योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर बृजेश शर्मा, भू-वैज्ञानिक कश्लोग लाइमस्टोन माइंन्स व शिव नारायण तिवारी, प्रभारी आईटीआई सेडी भी उपस्थित रहे।