फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के आगे झुका सीआरआई प्रबंधन

Sat, 16 Apr 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में कर्मचारी संघ के संघर्ष के आगे आखिर सीआरआई प्रशासन ने घुटने टेक दिए। संस्थान के प्रबंधन ने संघ को शुक्रवार को पत्र देकर शनिवार को बातचीत के लिए बुलाया था।

शनिवार को कर्मचारी संघ प्रधान मोहनलाल की अध्यक्षता में निदेशक कार्यालय में बैठक हुई। संघ के प्रधान मोहनलाल और महासचिव विजय शर्मा ने बताया कि शनिवार को आयोजित बैठक में प्रबंधन का रुख काफी नरम रहा। संघ का दावा है कि सीआरआई प्रबंधन ने उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


सीआरआई कसौली कर्मचारी संघ 11 अप्रैल से निदेशक एवं प्रशासकीय अधिकारियों के अड़ियल रवैये के चलते आंदोलन कर रहा था। 11 से 15 अप्रैल तक संस्थान के कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर विरोध किया था। इस विरोध को देखते हुए प्रशासन ने लचीला रवैया अपनाते हुए संघ के पदाधिकारियों को शनिवार सुबह 10 बजे बैठक के लिए बुला लिया था। बैठक में संघ की 11 नवंबर 2015 को हुई बैठक के एजेंडे पर चरचा की गई।
विज्ञापन


संघ का दावा है कि प्रबंधन ने उनकी मांगों को माने को हामी भर दिया। संघ से प्रशासन ने अपना विरोध प्रदर्शन वापस लेने की गुहार लगाई। इस पर संघ ने प्रदर्शन को स्थगित करने का फैसला लिया है। प्रबंधन ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी हर मांग को माना जाएगा। प्रशासन के साथ बैठक के बाद संघ ने अपने कार्यकारिणी के साथ भी बैठक की और प्रशासन के साथ हुई बैठक की जानकारी दी। संघ की इस सफलता पर संघ के सभी सदस्यों नेे अपनी इस जीत का भी जश्न मनाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें