फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आगामी कार्यक्रमों और बूथ सशक्तीकरण पर जोर

Sat, 04 Jul 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा दाड़ला मंडल की बैठक में संगठन विस्तार पर किया मंथन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। भाजपा दाड़ला मंडल की मासिक बैठक शनिवार को दाड़लाघाट झरने के समीप मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विशेष रूप से भाजपा जिला सोलन के प्रभारी राजपाल, सह प्रभारी वंदना योगी, जिला अध्यक्ष रत्न सिंह पाल, पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी गोविंद राम शर्मा, जिला महामंत्री भरत साहनी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिभा कंवर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश गौतम, महामंत्री पुरुषोत्तम ठाकुर एवं भीम शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान वक्ताओं ने संगठन की मजबूती को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती तथा आगामी गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में कृष्ण चंद भट्टी, सुरेंद्र ठाकुर, कला ठाकुर, संत राम, नीम चंद, महेंद्र कुमार ठाकुर, कार्यालय सचिव ओम प्रकाश शर्मा, धनी चौहान, केशव राम, किसान मोर्चा अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, कृष्ण चंद भट्टी, पवन गौतम, सुनील, मनोज गौतम, हरीश, राजेश पुरी, तरुण ठाकुर, जोगिंदर, कुलदीप, सीता राम, संगीता सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें