फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर में समाज की एकजुटता पर दिया जोर

विज्ञापन
धर्मपुर में हिंदू सम्मेलन के दौरान मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
धर्मपुर में हिंदू सम्मेलन व तुलसी पूजन कार्यक्रम में वक्ताओं ने दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर में हिंदू समाज की ओर से आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन एवं तुलसी पूजन कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज की एकजुटता पर जोर दिया। सम्मेलन में साफ कहा गया कि हिंदू समाज के बंटे होने के कारण ही चुनौतियां बढ़ रही हैं, ऐसे में आत्मनिरीक्षण और जागरूकता ही भविष्य का एकमात्र मार्ग है। सम्मेलन के मुख्य वक्ता एवं हाईकोर्ट के अधिवक्ता भरत भूषण ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1925 में स्थापित संघ आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा, संघ पर गांधी हत्या और ढांचा ढहाने जैसे कई गंभीर आरोप लगे, सरकारों ने प्रतिबंध लगाए और इसे खत्म करने की कोशिशें कीं, लेकिन संघ आज भी हिमालय की तरह अडिग खड़ा है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग संघ को मिटाना चाहते थे, वे आज खुद कहां हैं, यह जगजाहिर है। भरत भूषण ने चिंता जताई कि हिंदू अपने ही देश में अल्पसंख्यक होने की राह पर है। उन्होंने कहा कि संघ ने अगले 25 वर्षों का लक्ष्य (होमवर्क) तय कर लिया है, जिसमें हिंदुओं को जागरूक करना सर्वोपरि है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संकल्प दिलाया कि अपनी पहचान बनाए रखने के लिए सभी अपने हस्ताक्षर हिंदी में ही करें। सम्मेलन में सामाजिक बुराइयों पर भी प्रहार किया गया। मधु शर्मा ने नशा छोड़ो जीवन जोड़ो का नारा देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं, सिख समुदाय से आए सुखदेव ने सिख गुरुओं के बलिदान और उनकी शिक्षाओं के बारे में जानकारी देते हुए हिंदू-सिख एकता की मिसाल पेश की। गीता और तुलसी का वितरण कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं को पवित्र ग्रंथ गीता और तुलसी के पौधे वितरित किए गए। सम्मेलन में भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन


बांग्लादेश की घटनाओं पर रोष
आचार्य तरुण शर्मा ने वैश्विक स्तर पर हिंदुओं की स्थिति पर चर्चा करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हुई हिंसा और जलाए जाने की घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाला समय और भी कठिन हो सकता है, जिसका मुकाबला केवल संगठित हिंदू समाज ही कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें