फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खेल-खेल में पढ़ाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर

विज्ञापन
धर्मपुर ​शिक्षा खंड में प्र​शिक्षण ​शिविर के दौरान सम्मानित करते हुए। संवाद
विज्ञापन
धर्मपुर में प्री-प्राइमरी शिक्षकों की पांच दिवसीय कार्यशाला संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (सोलन) । धर्मपुर में प्री-प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला प्रतिभागियों के टेस्ट के साथ संपन्न हुई। इस टेस्ट के माध्यम से देखा गया कि शिक्षकों ने प्रशिक्षण के दौरान क्या-क्या सीखा। इस कार्यक्रम में धर्मपुर शिक्षा खंड के 63 अध्यापकों ने भाग लिया। इस मौके पर जिला उप शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा राज कुमार पराशर मुख्यातिथि रहे, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक हरी राम चंदेल विशेष रूप से उपस्थित थे। पांच दिवसीय प्रशिक्षण में ईसीसीई के सारे मॉड्यूल, हिम वाटिका प्लानर, जादुई पिटारा और पंच कोषों पर चर्चा की गई। खंड धर्मपुर की खंड शिक्षा अधिकारी सरला भाटिया ने बताया कि कार्यशाला में स्रोत व्यक्ति ज्योत्सना शर्मा और देवेंद्र चौहान ने गणित पर आधारित विषय पर चर्चा की। प्रतिभागियों को पांच समूहों में विभाजित कर ईसीसीई पर गतिविधियों भी करवाई गई। इसमें खेल-खेल के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने, उनका शारीरिक, सामाजिक, भाषाई, बौद्धिक, भावनात्मक और सृजनात्मक विकास करने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को खेल खेल में पढ़ाने के लिए प्रदर्शनी भी लगाई गई। अंत में मुख्यातिथि ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्री-प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को परिवार जैसा माहौल देना आवश्यक है। सुबह बच्चों का स्वागत उत्साहपूर्वक किया जाए और विषयों को खेल-खेल के माध्यम से रोचक बनाया जाए, ताकि बच्चे पढ़ाई को बोझ न समझें और उत्साह के साथ सीखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें