फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट क्षेत्र कल आठ घंटे बंद रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन) विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के तहत आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 28 फरवरी को क्षेत्र के विभिन्न भागों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड दाड़लाघाट उपमंडल के सहायक अभियंता ई. विमल अत्री ने बताया कि 11 केवी विद्युत लाइनों पर निर्धारित मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान 11 केवी चंडी ग्याना दाड़लाघाट फीडर, नवगांव, कंधर, भराड़ीघाट, धुंदन और रहेवटा फीडरों से जुड़े सभी क्षेत्रों व आसपास के गांवों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को मजबूत एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौसम अथवा तकनीकी कारणों के चलते निर्धारित समय में परिवर्तन संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें