सोलन। धनतेरस के दिन जहां एक ओर लोगों में खरीदारी का क्रेज दिखा वहीं दूसरी ओर करीब चार घंटे शहर में बिजली गुल होने से लोग परेशान हुए। सबसे ज्यादा दिक्कतें कारोबारियों को हुई जिन्हें अंधेरे में काम करना पड़ेगा। ज्वेलरी, बर्तन, कपड़ों और इलेक्ट्राॅनिक्स समेत सभी दुकानों का कारोबार बिना बिजली प्रभावित रहा। इसके अलावा दोपहर को हल्की बारिश होने से ठंड भी बढ़ गई थी जिससे लोग भी ठंड बढ़ने से घरों की तरफ निकल गए। उन्होंने कहा कि धनतेरस के दिन चार घंटे बिजली बंद रही जिससे कारोबार प्रभावित रहा। बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि इंसुलेटर खराब हो गया था जिससे बिजली गुल हुई। इसे ठीक करने के लिए तुरंत कर्मचारी फील्ड में भेज दिए थे।