फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में गहराया बिजली संकट

Fri, 15 Jan 2016 04:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी राज्यों में बिजली की खपत बढ़ने से जिला सोलन के औद्योगिक नगरों में 50 फीसदी तक बिजली सप्लाई की कटौती कर दी गई है। इससे जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, नालागढ़, बरोटीवाला और परवाणू समेत सोलन में बिजली संकट गहरा गया है। इन क्षेत्रों में  बिजली की आपूर्ति डिमांड से 50 फीसदी तक कम मिल रही है। लिहाजा अब दिन में तीन से चार घंटे तक कट झेलने के लिए उद्यमियों को तैयार रहना होगा। हालांकि तर्क दिया जा रहा है कि जिस दिन आपूर्ति पूरी मिलती है, उस दिन बिजली के कट नहीं लगेंगे। यह कट कब लगना बंद होंगे, बोर्ड के पास इसकी जानकारी नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक जब बिजली पर्याप्त मिलना शुरू हो जाएगी, बिजली कट बंद कर दिए जाएंगे। वहीं व्यावसायिक के अलावा घरेलू आपूर्ति भी बाधित हो सकती है।
विज्ञापन


नालागढ़ में 120 की बजाय 60 मेगावाट बिजली सप्लाई
नालागढ़ के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता आरके धीमान ने बताया कि नालागढ़ में रोजाना घरेलू एवं व्यावसायिक तौर पर 120 मेगावाट बिजली की खपत होती है। बाहरी राज्यों में बिजली की खपत अधिक होने से 60 मेगावाट सप्लाई ही दे पा रहे हैं। 50 फीसदी की कमी आई है। उत्तरी ग्रिड से पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा आदि को बिजली सप्लाई की जाती है। इसका असर औद्योगिक जिला सोलन पर भी पड़ रहा है।

बद्दी में 180 में से सिर्फ 100 मेगावाट बिजली सप्लाई
बद्दी में भी रोजाना 180 मेगावाट बिजली की खपत होती है। पिछले दो दिनों में मात्र 100 मेगावाट बिजली ही उपभोक्ताओं को मिल पाई है। कट लगना शुरू हो चुके हैं। इसके चलते उद्योगों पर भी बुरा असर पड़ रहा है।  बिजली बोर्ड बद्दी के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि बोर्ड द्वारा इस समस्या से निपटने के लिए रोटेशन के आधार पर उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सुबह के समय कट लगे हैं। लेकिन, बाद में आपूर्ति सुधरी है।
विज्ञापन


परवाणू में बिजली कट  
परवाणू में भी बिजली कट लगना शुरू हो गए हैं। एसडीओ बिजली बोर्ड एसके शर्मा ने कहा कि यहां 26 एमबीए बिजली की आपूर्ति की जरूरत हैं। 16 एमबीए बिजली ही सप्लाई हो पा रही है। रोटेशन में क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जा रही है। निर्देशों के आधार पर ही परवाणू में रोटेशन का कार्य किया जा रहा है।

स्थिति ठीक होते ही बंद होंगे कट : एसई
बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता धीरज मित्तल ने बताया कि बाहरी राज्यों में बिजली की आपूर्ति ज्यादा होने के चलते औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली कट लग रहे हैं। स्थिति ठीक होते ही पूरी बिजली आपूर्ति दी जाएगी। वर्तमान में बद्दी, नालागढ़, बरोटीवाला और परवाणू में बिजली के कट लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें