सोलन। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता ने कहा कि उपमंडल सोलन-1 के तहत आने वाले सभी उपभोक्ता ई-केवाईसी 25 दिसंबर तक करवाएं। उन्होंने कहा कि सर्कुलर रोड़, जवाहर पार्क, चौक बाजार, अप्पर बाजार, मोहन काॅलोनी, बाण महोल्ला, मधुबन काॅलोनी, राजगढ़ मार्ग व आसपास क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता सर्कुलर रोड़ स्थित विद्युत उपमंडल सोलन-1 कार्यालय में अपना ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसी प्रकार माल रोड़, सुंदर सिनेमा, ओल्ड पावर हाउस रोड़, अमित अपार्टमेंट, अमित एवेन्यू, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कथेड़, गुरुकुल, धोबीघाट के विद्युत उपभोक्ता पुराना उपायुक्त कार्यालय सोलन के समीप विद्युत शिकायत कक्ष में अपना ई-केवाईसी करवा सकते हैं। साथ ही सन्नी साइड, सेर क्लीन व क्लीन के विद्युत उपभोक्ता सनी साइड स्थित पार्क में तथा मोहन पार्क, चेस्टर हिल, शांडिल निवास, सेंट ल्यूक्स, शक्ति नगर, जौणाजी मार्ग, शिल्ली मार्ग, लोअर बाजार, कसाई गली, शूलिनी नगर, सोलन गांव, नडोह, धाली, बजडोल, बचेड़ के विद्युत उपभोक्ता जौणाजी मार्ग पर स्थित शर्मा बेनक्वेट हॉल भी इसी क्षेत्र में आता है। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी करवाने के लिए अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली का बिल और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाएं। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वह 25 दिसंबर तक अपना ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए विद्युत उपभोक्ता सहायक अभियंता विमल अत्री के मोबाइल नंबर 88945-01945 पर संपर्क कर सकते हैं।