फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आज तीन बजे तक खुलेगा विद्युत बोर्ड का कैश कलेक्शन सेंटर

Wed, 29 Mar 2023 04:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया बिलों की रिकवरी को लेकर बोर्ड ने लिया है निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। विद्युत मंडल अर्की के तहत आने वाले सभी उपमंडलों के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सभी कैश कलेक्शन सेंटर 30 मार्च (वीरवार) को छुट्टी वाले दिन भी सुबह 10:00 से दोपहर तीन बजे तक खुले रहेंगे। यह निर्णय बोर्ड के बकाया बिलों को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में सैकड़ों लोगों के बिलों का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। ऐसे में अब बिजली बोर्ड बिलों की कलेक्शन के लिए इन कलेक्शन सेंटरों को खोले रखेगा। उधर, इस बारे में बोर्ड के सहायक अभियंता सचिन आर्य ने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि बिजली के बिल की बकाया राशि को कलेक्शन सेंटरों में जमा करवाएं, अन्यथा बिना किसी सूचना के विद्युत सप्लाई काट दी जाएगी। गौर रहे कि विद्युत बोर्ड के जिलेभर में कई जगहों पर कैश कलेक्शन सेंटर खुले रहेंगे। बोर्ड को 31 मार्च से पहले अपने ज्यादा से ज्यादा बकाया बिजली बिलों की रिकवरी करनी है। बोर्ड ने इससे पहले भी नालागढ़ क्षेत्र में कई उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर बकाया बिलों के भुगतान करने को कहा था। बिल जमा न करवाने वालों के बिजली कनेक्शन भी काटे गए। उसके बाद कई उपभोक्ताओं ने अपने बिजली बिल जमा करवाए। ऐसे में अब दो दिनों में बोर्ड रिकवरी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें