फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बर्फबारी सीजन के लिए विद्युत बोर्ड तैयार, हो रही प्री-मिंटेनेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। बारिश और बर्फबारी में इस बार लोगों को बिजली कटौती से नहीं जूझना पड़ेगा। इसके लिए विद्युत बोर्ड ने कमर कस ली है। बोर्ड ने फील्ड स्टाफ को आगामी दिनों में अलर्ट रहने के लिए कहा है। वहीं, बोर्ड के कर्मचारी बिजली लाइन की प्री-मेंटेेनेंस में जुटे हुए हैं, ताकि बारिश और बर्फबारी में विद्युत आपूर्ति निर्बाध जारी रहे।
विज्ञापन

खास बात यह है कि आपात स्थिति के लिए कांट्रेक्टर स्टाफ को भी तैयार रहने के लिए भी कहा है। बर्फबारी और बारिश के बीच अगर विद्युत लाइन में कहीं फॉल्ट आता है तो ठेकेदार के स्टाफ की मदद ली जाएगी। फील्ड स्टाफ को शहर के साथ-साथ पर्यटन स्थल चायल और कसौली में भी विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा विद्युत बोर्ड शहर और अन्य क्षेत्रों में जरूरत के हिसाब से ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ा रहा है। सर्दियां आने से पहले ही कई ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ा दी गई है। वहीं, बिजली के तार पर पेड़ों के गिरने से आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए भी योजनाबद्ध तरीके से टहनियों की काट छांट की जा रही है।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड सोलन के अधीक्षण अभियंता ई. मोहन सिंह गुलेरिया ने कहा कि जिला के पर्यटन क्षेत्र में कसौली और चायल में बिजली की तारें घने जंगल से होकर गुजर रही हैं। बर्फबारी के दौरान पेड़ गिरने से विद्युत बोर्ड को मुश्किलें आती हैं। मगर उसके लिए बोर्ड ने स्टाफ और मैटीरियल की मात्रा पूरी रखी गई है। इसके अलावा कांट्रेक्टर स्टाफ को भी तैयार रहने के लिए कहा है, ताकि आपात स्थिति में उनकी सहायता ली जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें