फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्युत बोर्ड पेंशनरों ने मांगी 12 फीसदी डीए की किश्त

Sun, 04 Aug 2024 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड पेंशनर कुनिहार इकाई की बैठक के दौरान मौजूद सदस्य। संवाद
विज्ञापन
कुनिहार में हुई राज्य विद्युत परिषद की मासिक बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुनिहार(सोलन)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन उप इकाई कुनिहार की मासिक बैठक अध्यक्ष ई. रत्न तनवर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदस्यों को बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाते हुए अध्यक्ष से लोगों को आगामी चुनौतियों से सावधान रहने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि बोर्ड के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति राजेश धर्माणी मंत्री की अध्यक्षता में गठित की गई है उसकी सिफारिशों पर ही विद्युत बोर्ड का भविष्य निर्धारित होगा। यदि सिफारिशें बोर्ड व कर्मचारी विरोधी होंगी तो उससे विद्युत पेंशनर वर्ग भी अछूता नहीं रहेगा। इसलिए सभी कर्मचारी व पेंशनरों को एकजुट रहने के लिए कहा गया। उन्होंने बोर्ड प्रबंधन वर्ग से मांग उठाई कि जैसे हरियाणा सरकार के आधार पर हिमाचल के पेंशनर्स कम्युटेशन रिकवरी को 10 वर्ष 8 महीने पूरे होने पर स्थगित कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंशनर्ज को ग्रेच्युटी ‘लीव एनकैशमेंट ‘ कम्युटेशन और अन्य सभी रोके गए देय लाभ तुरंत जारी किए जाएं। प्रदेश सरकार से मांग उठाई कि जल्द से जल्द 12 प्रतिशत डीए जारी किया जाए। बोर्ड से केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक को स्थगित कर आगामी दिनों में आयोजित करने का आग्रह किया गया। बैठक में करीब 60 सदस्यों ने भाग लिया और पांच नए सदस्यों सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें