फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चमाकड़ी पुल में विद्युत बोर्ड ने लगाया जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) की ओर से चमाकड़ी पुल में सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर ने फील्ड कर्मचारियों को हेलमेट व अन्य सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने पर बल देते हुए कहा कि सबसे पहले अपनी सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने उपकेंद्र में अग्निशमन यंत्रों की नियमित जांच, अभ्यास एवं समय पर रिफिल सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। साथ ही आपात स्थिति में घायल व्यक्ति की सहायता करने के तरीकों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। स्मार्ट मीटर पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नई तकनीक होने के कारण उपभोक्ताओं में इसकी पूर्ण जानकारी का अभाव है, इसलिए बोर्ड 15 दिन के विशेष अभियान के माध्यम से जागरूकता फैला रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें