फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पट्टा ब्लॉक की 26 पंचायतों का चुनाव शेड्यूल किया जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव कराने के लिए 80 पीठासीन व पाॅलिंग अफसरों की किया चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। पंचायती राज विभाग ने दून विधानसभा के विकास खंड पट्टा के तहत आने वाली 26 पंचायतों के तीन चरणों में होने वाले चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक 26 मई को पहले चरण में इस ब्लॉक की 9 पंचायतों में चुनाव करवाए जाएंगे। इनमें बढ़लग,जाड़ला, जगजीत नगर, हरिपुर संधौली, भटौलीकला, गुलर वाला, सौड़ी, साई व घड़शी पंचायत को सम्मिलित किया गया है। दूसरे चरण में 28 मई को वोट डाले जाएंगे। इस दिन क्षेत्र की 9 पंचायतों में मतदान होगा, जिनमें चंडी, ढक्रियाना, नालका, बरोटीवाला, मंधाला, कालू झंडा, बाड़ियां, कृष्णगढ़, बुघार कनैता पंचायत में वोट डाले जाएंगे। 30 मई को तीसरे चरण के चुनाव में 8 पंचायतों में मतदान होगा। इनमें पट्टानाली, भागुड़ी, दाड़वा, कंडोल, सूरजपुर, गोयला, चडयार, मंडेसर में वोट डाले जाएंगे। बीडीओ पट्टा कुलदीप सिंह ने बताया कि मतदान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनावों को निपटाने के लिए पंचायती राज विभाग ने विभिन्न विभाग के कर्मियों के लिए चुनाव से पूर्व रिहर्सल का शेड्यूल तय कर लिया है। चुनाव अधिकारी व बीडीओ पट्टा कुलदीप सिंह ने बताया कि विकास खंड के तहत होने वाले पंचायती राज चुनाव के लिए पट्टा में स्थित न्यू आई टी आई भवन में 6 मई को चुनाव व पीठासीन अधिकारियों के लिए रिहर्सल व प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पट्टा विकास खंड के तहत 26 पंचायतों में चुनाव करवाने बारे 80 पीठासीन एवं पोलिंग अफसरों का चयन किया गया है। रिहर्सल 6 मई को पट्टा महलोग आईटीआई (न्यू बिल्डिंग) में प्रात: 11 बजे शुरू होगी। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों से प्रशिक्षण कार्यक्रम में समय पर पहुंच कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें