फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चिकनी खड्ड में अवैध खनन करते आठ लोग दबोचे

Sun, 17 Sep 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई 52 हजार जुर्माना वसूला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। अवैध खनन पर वन विभाग रामशहर ने 52,000 का जुर्माना लगाया। रामशहर के वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश पठानिया की अगुवाई में वन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों की सहायता से चिकनी खड्ड में कार्रवाई की है। इसमें आठ लोगों को खनन करते हुए दबोचा गया है। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी रामशहर ने बताया कि करीब 4 बजे चिकनी खड्ड में अवैध खनन होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसमें आठ लोग खनन करते हुए पाए गए। इससे पहले भी चिकनी खड्ड में अवैध खनन करते हुए 4 व्यक्तियों से 30000 का जुर्माना वसूला गया है। वन मंडलाधिकारी एचएके गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया की वन मंडल नालागढ़ के तहत अवैध खनन को रोकने के लिए वन विभाग पूरी तरह सजग है व भविष्य में भी वन विभाग नालागढ़ की ओर से इस तरह की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें