बृहस्पति, शनि, शुक्र और मंगल ग्रह दिखे एक स्टीक क्रम में
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। आयशर स्कूल परवाणू ने एक अद्भुत खगोलीय घटना का आयोजन किया। जिसमें 20 वर्षों बाद एक दुर्लभ ग्रहों का संगम देखने को मिला। इस आयोजन ने खगोल विज्ञान के जानकारों और छात्रों को एकत्रित किया, जो इस ब्रह्मांडीय घटना को देखने के लिए उत्साहित थे। तारों से भरे आसमान के नीचे आयोजित इस कार्यक्रम में दूरबीनों के माध्यम से बृहस्पति, शनि, शुक्र और मंगल जैसे ग्रहों को एकदम सटीक क्रम में देखा गया। विशेषज्ञों की टिपणियां और इंटरएक्टिव सत्रों ने दर्शकों को इस खगोलीय घटना के महत्व को समझने में मदद की। इससे विद्यार्थियों में ब्रह्मांड के रहस्यों और सुंदरता के प्रति जिज्ञासा और प्रशंसा को बढ़ावा दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों को भी साझा किया। पहली बार इस तरह का कार्यक्रम आयोजित होने पर छात्र काफी उत्साहित थे।