मार्केट कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष रोशन ठाकुर परवाणू टर्मिनल सेब मंडी में बातचीत करते हुए। संवा
एपीएमसी के नवनियुक्त अध्यक्ष ने किया टर्मिनल मंडी का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। कृषि उत्पादन बाजार समिति सोलन के नवनियुक्त अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने शनिवार को टर्मिनल सेब मंडी परवाणू का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ समिति के अधिकारी और आढ़ती मौजूद रहे। इस मौके पर आढ़तियों ने मार्केट बोर्ड के पुराने भवन की खस्ताहाल हालत और मार्केट में शौचालय और सीए स्टोर, सड़क, मंडी के विस्तार सहित अन्य मांगों को रखा। जिस पर अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बोर्ड द्वारा कार्य करवाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि सोलन जिले में मार्केट बोर्ड ने कृषि उत्पादों के उद्देश्य से मंडियां खोली थीं जो किसी कारण चल नही पाई इनको भी मुनाफे में लाने के लिए वे मंडियों के दौरे कर रहे हैं। इसके साथ-साथ वे मंडियों के बेहतर संचालन और मुनाफे में लाने के लिए भविष्य में उनके साथ बैठकें करके मार्केट बोर्ड की आय को भी बढ़ाना है। कहा कि भविष्य में मार्केट बोर्ड में आने वाले लोगो को बेहतर सुविधाएं दिलाने की तरफ पूरा फोकस रहेगा। इस अवसर आढ़ती एसोसिएशन टर्मिनल मंडी के अध्यक्ष संजीव भ्राटा, व्यापार मंडल जिला सोलन अध्यक्ष विजय अग्रवाल, परवाणू कांग्रेस के प्रधान रविंद्र गर्ग, महासचिव रमेश राणा, विपिन किमटा, पार्षद निशा शर्मा, संजय यादव, सुखविंदर सिंह, विनोद सूरी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।