फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम करवाने के निर्देश

विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय सोलन में मतदाता सूचीयों के पुनरीक्षण क्षमता के संबंध में  आयोजित बैठक की अध्य
विज्ञापन
मंडलायुक्त शिमला ने ली संबंधित अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की समीक्षा के संबंध में मतदाता सूची पर्यवेक्षक व मंडलायुक्त शिमला संदीप कदम ने उपायुक्त कार्यालय में बैठक ली। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त, एसडीएम सोलन व कंडाघाट, तहसीलदार सोलन, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और बूथ स्तर अधिकारी मौजूद रहे।
मंडलायुक्त ने वर्तमान मे किए जा रहे मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 में प्राप्त दावे व आक्षेपों, उनके निष्पादन, मतदाता सूचियों में लिंगानुपात, मतदाता सूचियों में मतदाता-जनसंख्या अनुपात और मतदाता सूचियों में 18-19 वर्ष और 20-29 आयु वर्ग के मतदाताओं के पंजीकरण की मतदान केंद्रवार समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्वाचक, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देश दिए कि आगामी लोक सभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत मतदाता सूचियों में सभी पात्र और छूटे हुए मतदाताओं का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि वे नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए स्कूलों, महाविद्यालयों, आईटीआई और अन्य शिक्षण संस्थानों में विशेष शिविरों का आयोजन करें। शिक्षण संस्थानों में ईएससी गतिविधियों के माध्यम से पात्र युवा मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें