फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परख मॉक टेस्ट दो की स्कूल स्तर पर स्कैनिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम चरण में सोलन, सिरमौर और बिलासपुर की हो रही स्कैनिंग
विज्ञापन

स्कूल स्विफ्ट चेट एप पर अपलोड कर रहे टेस्ट की पूरी जानकारी
परख के दो मॉक टेस्ट के बाद अब तीसरे की भी शुरू होगी तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और परख देश समेत प्रदेश के विद्यार्थियों के टैलेंट को परख रही है। इसके लिए प्रदेश में दो मॉक टेस्ट आयोजित किए जा चुके हैं। वहीं तीसरे मॉक टेस्ट की तैयारी भी शुरू हो गई है। अंतिम टेस्ट चार दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। बुधवार को आयोजित मॉक टेस्ट दो की स्कूल स्तर पर स्कैनिंग शुरू हो गई है। प्रथम चरण में जिला सोलन, सिरमौर और बिलासपुर के स्कूलों की ओर से विद्या समीक्षा केंद्र की स्विफ्ट चैट एप पर टेस्ट से संबंधित जानकारियों को अपलोड करने का कार्य किया जा रहा है। जिसकी समीक्षा केंद्र और राज्य स्तर पर की जा रही है।
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 10 सितंबर को सरकारी स्कूलों में तीसरी, छठीं और नौवीं कक्षाओं का शिक्षा उपलब्धी सर्वेक्षण के तहत पहला मॉक टेस्ट लिया गया था। दूसरा टेस्ट नौ अक्तूबर को आयोजित किया गया। जिला सोलन में तीसरी कक्षा 6,503, छठी के 7,026 और नौवीं कक्षा से 6,908 विद्यार्थी हैं। राष्ट्रीय शिक्षा उपलब्धि सर्वेक्षण की जिला सोलन समन्वयक तुलिका जायसवाल ने बताया कि सुबह 10:00 बजे से स्विफ्ट चैट एप पर अध्यापकों ने अपनी आईडी से टेस्ट से संबंधित रिपोर्ट को अपलोड करना शुरू कर दिया है। इस रिपोर्ट की समीक्षा केंद्र और राज्य स्तर पर की जा रही है। पहले चरण में तीन जिलों की स्कूल स्तर पर स्कैनिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही परख का तीसरा मॉक टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला परियोजना अधिकारी डॉ. जगदीश नेगी ने बताया कि जिले में बुधवार को मॉक टेस्ट लिया गया। इस बीच स्कूलों का निरीक्षण भी किया गया था। इसके लिए खंड और जिला स्तर पर टीमें गठित की गई थीं। वीरवार को स्कूल स्तर पर स्कैनिंग शुरू हो गई है। इसकी रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड की जा रही है। विद्यार्थियों में कितना सुधार हुआ या नहीं इसकी जानकारी पूरे टेस्ट के बाद केंद्र और राज्य स्तर की समीक्षा से लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें