फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एनआरआई चौक पर पार्क में उगीं झाड़ियां घास के कारण लोगों ने सैर पर जाना छोड़ा

विज्ञापन
बद्दी के दशहरा मैदान में आयोजित समाधान शिविर में स्थानीय लोग अपनी समस्याएं बताते हुए- संवाद।
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेज-3 में नगर निगम के समाधान शिविर में संयुक्त आयुक्त ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। बद्दी के दशहरा मैदान में आयोजित समाधान शिविर में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेज-3 के बाशिंदों ने समस्याओं की झड़ी लगा दी। शिविर में पहुंचे नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अंकुर ठाकुर ने लोगों की शिकायतें सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को उनके निस्तारण के कड़े निर्देश जारी किए। इस दौरान एनआरआई चौक की बदहाली, पार्कों में उगी घास और आवारा कुत्तों का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। पूर्व तहसीलदार सुरेश शर्मा और डॉ. श्रीकांत शर्मा ने अधिकारियों को बताया कि एनआरआई चौक पर स्थित शौचालय की हालत बेहद खस्ता है और वहां पानी तक की व्यवस्था नहीं है। इसके साथ ही, एनआरआई पार्क की लंबे समय से सुध नहीं ली गई है। बरसात के बाद पार्क में उगी झाड़ियों और घास के कारण लोगों ने वहां सैर पर जाना छोड़ दिया है। संयुक्त आयुक्त ने तुरंत सफाई करवाने और शौचालय में पानी की टंकी लगाने के आदेश दिए। स्थानीय निवासियों ने शिकायत की कि एनआरआई चौक पर रेहड़ी-फड़ी वालों के जमावड़े के कारण सुबह-शाम जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की तंग गलियों में भारी वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। इस पर संयुक्त आयुक्त ने रेहड़ी-फड़ी हटाने और भारी वाहनों पर रोक लगाने के लिए पुलिस विभाग को पत्र लिखने की बात कही मनदीप कौर, आरपी सिंह और कुलदीप सिंह ने खराब स्ट्रीट लाइटों और आवारा कुत्तों की समस्या उठाई। उन्होंने कहा कि रात के समय कई रिहायशी इलाके अंधेरे में डूबे रहते हैं, जिससे पैदल चलना दूभर हो गया है। संयुक्त आयुक्त ने 24 घंटे के भीतर बंद पड़ी लाइटें ठीक करने का आश्वासन दिया। आवारा कुत्तों की समस्या पर बताया गया कि बरोटीवाला में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के जरिये नसबंदी अभियान चलाया जाएगा। शिविर में सहायक अभियंता योगेश्वर नेगी, जेई नितिन ठाकुर और सफाई सुपरवाइजर महेंद्र सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें