फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सोलन के घट्टी गांव में मकान की छत पर गिरा सूखा चीड़ का पेड़, रसोई तबाह; बाल-बाल बचा परिवार

Tue, 17 Nov 2026 09:33 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के घट्टी गांव में सूखा चीड़ का पेड़ अचानक टूटकर एक मकान की छत पर जा गिरा। हादसे में रसोई की छत, पानी की टंकी और अंदर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय रसोई में कोई मौजूद नहीं था और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
मकान की छत पर गिरा सूखा चीड़ का पेड़ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक सूखे चीड़ के पेड़ के अचानक गिरने से मकान को भारी नुकसान पहुंचा है। सोलन के साथ लगते घट्टी गांव में घर के पीछे खड़ा सूखा चीड़ का पेड़ टूटकर सीधे मकान की छत पर जा गिरा। हादसे में घर की रसोई बुरी तरह प्रभावित हुई। गनीमत रही कि घटना के समय रसोई में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन




अचानक टूटकर मकान की छत पर गिरा पेड़
जानकारी के अनुसार, घट्टी गांव में योगेश वर्मा के घर के पीछे चीड़ के कई पेड़ खड़े हैं। इनमें से एक सूखा पेड़ दिन के समय अचानक टूट गया और सीधे उनके मकान की छत पर जा गिरा। पेड़ गिरने से रसोई घर की छत पर डाली गई टीन की चादर टूट गई। इसके अलावा छत पर रखी पानी की टंकी भी क्षतिग्रस्त हो गई। रसोई के अंदर रखा सामान भी टूट गया है। इस घटना से मकान को काफी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिवार में दहशत, बाल-बाल टली अनहोनी
हादसे के बाद परिवार में डर का माहौल है। योगेश वर्मा ने बताया कि यदि घटना के समय परिवार का कोई सदस्य रसोई घर में मौजूद होता तो उसकी जान भी जा सकती थी। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को चिंता में डाल दिया है।

प्रशासन से अन्य पेड़ों के निरीक्षण की मांग
योगेश वर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि उनके घर के पीछे खड़े अन्य पेड़ों का भी जल्द निरीक्षण करवाया जाए। जो पेड़ सूख चुके हैं या मकान के लिए खतरा बने हुए हैं, उन्हें समय रहते हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में सूखे और खतरा बने पेड़ों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें