सोलन। शहर के सर्कुलर रोड पर पुलिस ने एक व्यक्ति को 18.82 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार परवाणू और सोलन पुलिस गश्त पर थी, इसी बीच पुलिस को सूचना थी, कि एक व्यक्ति चिट्टा का कारोबार करता है और चिट्टे की खेप लेकर सर्कुलर रोड की तरफ जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एक उसे दबोच लिया। उक्त व्यक्ति ने पीठ पर एक बैग लटकाया हुआ था, वहीं जब पुलिस ने उक्त व्यक्ति के बैग की तलाशी ली तो उसमें से 18.82 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। उक्त व्यक्ति की पहचान संतोष गांव लवानधार मंझोली तहसील कुपवीं जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि एएसपी सोलन शिव कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है।