एचआरटीसी नालागढ़ डिपो के कर्मचारियों ने गेट मीटिंग में लिया फैसला
सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने निगम के कर्मचारियों को दिया समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल पथ परिवहन निगम नालागढ़ के कर्मचारियों ने रविवार को गेट मीटिंग की। इसमें पहली अगस्त से आठ घंटे काम करने का फैसला लिया गया। गेट मीटिंग में एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने निगम के कर्मचारियों को समर्थन दिया। मंच के अध्यक्ष जगतार सिंह, जय किशन, भीम सिंह, जसवंत पटियाल और रामलोक ने कहा कि मंच निगम के कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। नालागढ़ ड्राइवर यूनियन के प्रधान सूरेंद्र सिंह और परिचालक यूनियन के प्रधान देवेंद्र भारद्वाज ने बताया सरकार और प्रबंधक कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा। इसके विरोध में निगम का कर्मचारी एक अगस्त से आठ घंटे काम करेंगे और न ही रात्रि सेवा में जाएंगे। रात्रि सेवा बंद होने से जो नुकसान होगा उसके लिए निगम व प्रदेश सरकार जिम्मेदार होगी।