यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला था ड्राइवर
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पलासड़ा गांव में ट्रैक्टर और ट्राली के बीच फंसने से यूपी के अलीगढ़ के चालक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। यूपी के अलीगढ़ जिले की तहसील अंतरोली गांव के पाली मुकीमपुर का निर्मल (18) पुत्र विजयपाल नालागढ़ में ट्रैक्टर चला रहा था। पलासड़ा गांव के पास चढ़ाई में अचानक ट्रैक्टर आगे से खड़ा हो गया और चालक फिसल कर ट्राली के बीच में फंस गया। घायल अवस्था में उसे नालागढ़ अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।