फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुफ्टू समेत कई गांवों में पेयजल किल्लत, ग्रामीणों ने मांगा समाधान

विज्ञापन
ग्राम पंचायत जधाणा के गांव कुफ्टू में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में समस्या बताता ग्रामीण। स
विज्ञापन
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने जलशक्ति विभाग को मौके पर समाधान के निर्देश दिए
विज्ञापन

54 शिकायतों में अधिकांश का मौके पर किया निपटारा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ग्राम पंचायत जधाना के कुफ्टू में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पेयजल समस्या उठाई। लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल को बताया कि कुफ्टू सहित कई गांवों में लंबे समय से पेयजल की कमी है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इस पर मंत्री ने मौके पर ही जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को समस्या का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में कुल 54 शिकायतें और मांगें आईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निपटारा किया गया और शेष को संबंधित विभागों को भेजा गया। ग्रामीणों ने बिजली पोल, परिवहन, बसों की आवाजाही समेत कई अन्य समस्याओं के बारे में भी शिकायतें की। कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री ने हिमईरा फूड वैन को झंडी दिखाकर रवाना करने से की और इसके बाद विभिन्न विभागों की लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उपमंडलाधिकारी कंडाघाट गोपाल चंद शर्मा ने कहा कि यह अभियान ग्रामीणों की समस्याओं का घर-द्वार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निवारण है। इस मौके पर ग्राम पंचायत जधाना के पूर्व प्रधान पीकेश वर्मा, पूर्व प्रधान किशोर कुमार, ग्राम पंचायत ममलीग की पूर्व प्रधान द्रोपति राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन राज कुमार चंदेल, खंड चिकित्सा अधिकारी सायरी डॉ. अजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें