फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महीनों से लीक हो रही पेयजल पाइपलाइन, सड़क पर बह रहा पानी

Tue, 13 Oct 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतों के बावजूद नहीं सुधरी व्यवस्था, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। हाउसिंग बोर्ड फेस-दो में पेयजल पाइपलाइन की लीकेज से पिछले कई महीनों से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इससे स्थानीय निवासियों में विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि कॉलोनी में कई स्थानों पर पेयजल पाइपलाइन लीक हो रही है। मकान नंबर 83 से 86 के सामने और मकान नंबर 479 के पास सड़क पर लगातार पानी बहने से भारी कीचड़ जमा हो गया है और लोगों के घरों के बाहर गंदगी का अंबार लग गया है। निवासियों का आरोप है कि उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया लेकिन हर बार केवल कोरे आश्वासन ही मिले। मौके पर समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। गंदे पानी और कीचड़ के कारण आसपास के क्षेत्र में बदबू फैल रही है, जिससे लोगों ने पेयजल दूषित होने और गंभीर बीमारियां फैलने का भी अंदेशा जताया है। स्थानीय निवासी ओम प्रकाश, जसदेव सिंह, निर्मल सिंह, गुरमीत सिंह, पवन कुमार और सुरेश कुमार सहित अन्य लोगों ने प्रशासन और जल शक्ति विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सभी प्रभावित स्थानों का निरीक्षण करवाकर लीकेज को ठीक किया जाए, ताकि पानी की बर्बादी और लोगों की परेशानियां रुक सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

मामला हमारे ध्यान में आ गया है। पेयजल पाइपलाइन में लीकेज वाले सभी स्थानों को जल्द से जल्द ठीक करवाने के लिए संबंधित कर्मचारियों को कड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

संदीप ठाकुर, सहायक अभियंता, हाउसिंग बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें